तीन मोबाइल लुटेरे धरे गए
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने ईदगाह रोड पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
रविवार की रात पुलिस ईदगाह रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों शातिर किस्म के मोबाइल लुटेरे हैं। तीनों ने अपना नाम रवि निवासी कोटला मेवतियान, आकाश निवासी जसरूपनगर व राहुल निवासी शिव नगर बताया है। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल व तीन चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।