छत से गिरकर बच्चे की मौत हुई
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पौपाई में नाना के घर आए छह साल के बच्चे की छत से गिरने के चलते मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गढ़ क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी सलीम की बेटी रुखसाना का निकाह हापुड़ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नदीम से हुआ था। जो पांच दिन पहले अपने छह साल के बेटे जीशान के साथ मायके आई थी। शनिवार की शाम जीशान कुछ बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। खेल के दौरान संतुलन बिगड़ने से जीशान घर के आंगन में जा गिरा। जिसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो बच्चे को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। जिन्होंने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।