करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवलोक कालोनी निवासी मनोज ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी ई-रिक्शा की बैट्री को चार्ज कर रहा था। अचानक वह करंट लगने से बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा।
जानकारी होने पर आनन फानन में परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो