फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात चल रहे सिंभावली के दारोगा की अलीगढ़ के सड़क हादसे में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी इंद्रजीत के बेटे सतबीर यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत थे, जिनकी पोस्टिंग इन दिनों जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली कोतवाली में चल रही थी। विभागीय कामकाज से सतबीर जनपद अलीगढ़ को गए हुए थे, जहां से वापस लौटने के दौरान बुधवार को किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चला रहे दारोगा सतबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस वालों में भी शोक व्याप्त हो गया। रोते बिलखते परिजन सूचना पर आए रिश्तेदारों के साथ अलीगढ़ मॉर्चरी को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें