फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध कक्षा दस के छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला किशोर सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर रविवार की देर शाम परिजनों ने पढ़ाई के लिए छात्र को डांट-फटकार दिया। इससे गुस्साए छात्र ने अपने को कमरे में बंद करके जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें