बहादुरगढ़ पुलिस ने दो वारंटी दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग मामलों में न्यायालय से गैरहाजिर दो वारंटियों को बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डालचंद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी मूलचंद 2005 में तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह करीब छह माह से न्यायालय में तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। वहीं मंगू निवासी को 2016 में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह भी करीब छह माह से अदालत से गैर हाजिर चल रहा था। दोनों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। उन्होंने बताया कि सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।