फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स ने दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन

व्यापारियों समेत आसपास में रहने वाले परिवारों में दहशत फैली
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के रेलवे रोड पर बाइकर्स ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे सैकड़ों स्टूडेंट्स और व्यापारियों समेत आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई।
बुधवार दोपहर को स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होने पर सैकड़ों छात्र-छात्रा सिंभावली रेलवे रोड से होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान लाल रंग की एक बाइक पर सवार चार युवक वहां आकर गाली गलौज करने लगे। उसके बाद बाइक पर सबसेे पीछे बैठे एक युवक ने हाथ में लिए तमंचे से हवा में गोली चलाते हुए वहां से भाग निकले। सरेराह दिनदहाड़े फायरिंग होने की घटना से छात्र-छात्रा, राहगीर और व्यापारियों समेत आसपास में रहने वाले परिवारों में हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे छात्र-छात्राओं ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने काफी देर तक इधर उधर खोजबीन करने के साथ ही सिंभावली से होकर आने जाने वाले रास्तों पर भी खोजबीन की, लेकिन बाइकर्स का कोई अता पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि रेलवे रोड पर गाली गलौज और फायर करने की शिकायत मिलते ही बाइकर्स की तलाश शुरू कर दी गई है। उनकी सुरागरसी होते ही धरपकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें