फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर छात्र की पिटाई के मामले में चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर छात्र की पिटाई के मामले में चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। हाइवे-9 स्थित रामा मेडिकल कालेज में जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर ही है।
बीते शुक्रवार की दोपहर हाइवे-9 स्थित रामा मेडिकल कालेज की कैंटीन में जूनियर व सीनियर छात्र कृतेश शर्मा खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जूनियर छात्र सीनियर छात्र से गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर जूनियर छात्र ने सीनियर छात्र को अकेला देख मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर छात्रों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद कालेज प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। इस मामले में कालेज प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल निकाला था, जबकि दो नोटिस जारी किया था। इस कार्रवाई से घायल छात्र के परिजन संतुष्ट नहीं हुए थे, जिसके चलते घायल छात्र के पिता गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर निवासी मूलचंद शर्मा ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने इस घटना में लिप्त सोम पाटिल, राजू शर्मा, सौरभ कुमार व दिव्या प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 323 व 427 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें