फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर दहशरा पर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब पीकर दशहरा पर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा
हापुड़। दशहरा मेले में शराब पीकर हुड़दंग मचाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने ऐसे युवकों की जमकर खबर लेने के बाद हवालात में डाल दिया। इसके बाद दस युवकों को तो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पांच के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। वहीं कुचेसर रोड चौपले पर हंगामा कर रहे सात युवकों के खिलाफ भी बाबूगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि दशहरा मेले के दौरान रामलीला मैदान में रावण क ा दहन देखने के लिए मेले में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान मेले में शराब पीकर कुछ हुड़दंगियों ने हंगामा कर दिया है। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाते हुए मनीष निवासी देवलोक, आदर्श नगर कालोनी निवासी कुलदीप, शिवगढ़ी निवासी शिवा और चमन, गंगापुरा निवासी राकेश को हिरासत में ले लिया और उनका शांति भंग में चालान कर दिया। जबकि दस युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उधर, कुचेसर रोड चौपले पर हंगामा कर रहे सात युवकों के खिलाफ बाबूगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें