फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस ने लापता दो किशोरियों को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने लापता किशोरियों को बरामद किया
हापुड़। शहर के एक मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो नाबालिग किशोरियों को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरियां अपनी मर्जी से घर से गई थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नगर एक मोहल्ला निवासी दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुछ युवकों पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए थे। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। युवकों को छोड़ने पर परिजनों द्वारा हंगामा भी किया गया था। इसी दौरान परिजन ने दोनों ही किशोरियों की हत्या की बात भी कही थी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि जांच की तो दोनों ही किशोरियों की लोकेशन अलीगढ़ जिले में मिली। पुलिस की टीम को वहां भेजा गया तो दोनों ही किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर अपने घर से अपनी ही मर्जी से निकल गई थी और अलीगढ़ पहुंचकर वहां नौकरी कर रही थीं। किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें