फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनी प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल का प्रयास,दंपति समेत 3 बंदी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ पेज वन के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन


फोटो 16एचपीआर पीएच- 02

हनीट्रैप में फंसा बीमा कंपनी प्रबंधक
- युवती और उसके दो साथियों ने मैनेजर को हापुड़ बुला बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख
- पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एक दंपती और उसके रिश्तेदार ने एक इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद उससे एक लाख रुपये देने के लिए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस की वर्दी में शामिल अज्ञात आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी मुकेश कुमार गाजियाबाद में एक इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। दस फरवरी को हापुड़ के राजीव विहार निवासी युवती का उक्त प्रबंधक के पास फोन आया। पॉलिसी के संबंध में जानकारी लेने के बहाने युवती ने मीठी-मीठी बातें कर उसे फंसाया और अगले ही दिन अपने घर बुला लिया। पहुंचने पर प्रबंधक को युवती के साथ उसके घर पर मौजूद उसके पति और उसके जीजा ने बंधक बना लिया। इस दौरान पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। सभी ने मैनेजर को मकान के तहखाने में बंद कर उसके सारे कपड़े उतार दिये।
विज्ञापन

इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद मैनेजर की सोने की चेन, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज भी कब्जा लिए। यही नहीं, उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। अगले दिन रुपये देने की बात कहकर वह वहां से निकल पाया।
विज्ञापन

अगले दिन मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मोहल्ला राजीव विहार निवासी पिंकी, उसके पति जितेंद्र और पिंकी के गुलावठी के करीमनगर निवासी जीजा प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें