तमंचा और कारतूस के साथ एक दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। गश्त के दौरान सिंभावली पुलिस ने नहर पटरी से एक युवक को तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसओ सिंभावली हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की रात नहर पटरी पर गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने अपना नाम शेरू निवासी सरावनी थाना बाबूगढ़ बताया, जिसने बताया कि वर्तमान में वह सिंभावली सैफी कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो