फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्रिकेट में ट्रायल के लिए शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 17 Feb 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2024-25 के लिए होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेवा शुरू की है। बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि एसोसिएशन से गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिले के खिलाड़ी भी संबद्ध हैं। दोनों जिले बुलंदशहर मंडल के अंतर्गत आते हैं। अब खिलाड़ियों को मेनुअल फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तीनों जिलों के खिलाड़ी जो जूनियर से सीनियर वर्ग के बालक-बालिका और पुरुष-महिला सभी आयु वर्ग के हैं। वह अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर कर सकते हैं। खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत फार्म भरकर पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण के लिए डिजिटल फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड को अपलोड करना आवश्यक है। वहीं खिलाड़ी का ट्रायल उसी जिले में होगा, जिससे वह संबंध रखता है। वहां का मूल पता भी खिलाड़ी को अपलोड करना होगा। प्रत्येक वर्ग के लिए पंजीकरण का शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद खिलाड़ी की आईडी भी पोर्टल से बन जाएगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी को अपनी आईडी बतानी होगी। संबंधित जिले की खेल संस्था उस आईडी से खिलाड़ी के फार्म की जांच करेगी। जिसके बाद खिलाड़ी को एंट्री फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें