फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तालाब के कीचड़ में फंसकर गोवंश की मौत

Tue, 08 Aug 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल के तालाब की कीचड़ में फंसकर एक गोवंश की मौत हो गई। शिकायत के बाद भी गोवंश के शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्रामीण हरीश ने बताया कि आबादी के निकट तालाब की करीब 10 साल से सफाई नहीं हुई है। पानी की निकासी न होने के कारण दूषित पानी रास्तों पर भरा रहता है। कुछ दिन पहले एक निराश्रित गोवंश तालाब की कीचड़ और झाडिय़ों के बीच फंस गया। जो बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। हरीश का कहना है कि इस संबंध में भी ब्लॉक स्तर पर सूचना दी गई, लेकिन गोवंश को निकालने का कोई प्रयास नहीं हुआ। 24 जुलाई को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गोवंश के शव को बाहर निकलवाने और तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में भागवती, काजल, संजीव कुमार, हुकम सिंह, जगवती, होराम, सविता समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित कर गोवंश के शव को निकलवाकर दफनाने और तालाब की सफाई व कब्जामुक्त कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें