हापुड़। ट्रांसफार्मरों से तेल और तार चोरी करने के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन तीन वर्ष के साधारण कारावास व 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। 11 मार्च 2022 को लोदीपुर के अवर अभियंता जितेंद्र पाल सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि 18 फरवरी की रात को चोरों द्वारा गांव नानपुर निवासी शरणवीर व हासिम के जोड़े पर लगे ट्रांसफार्मर पर चोर तार और तेल चोरी कर ले गए थे। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने इस मामले में जाहिदपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ निवासी सागर और जाकिर कालोनी थाना लिसाड़ी गेट निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष का साधारण कारावास व 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।