फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑपरेशन कराने दिल्ली गया मरीज कोरोना संक्रमित निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में कोरोना ने फिर दस्तक दी है, जसरूपनगर निवासी एक 45 वर्षीय मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली के अस्पताल में मरीज ऑपरेशन के लिए गया था, जो कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ के निर्देश पर परिजनों की जांच की गई, जिसमें सब निगेटिव आए हैं। मरीज फिलहाल खुर्जा स्थित अपने मकान में रह रहा है, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा टला नहीं है, जिले में लंबे समय से वैक्सीन खत्म है। लोगों का टीकाकरण पूर्ण नहीं हो सका है, ऐसे में अब फिर कोरोना की दस्तक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जसरूपनगर निवासी 45 वर्षीय मरीज के पेट का ऑपरेशन होना था। जिसे परिजनों द्वारा दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया।
ऑपरेशन से पहले मरीज की आरटीपीसीआर जांच हुई, इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज के आधार कार्ड में जसरूपनगर मोहल्ले का पता लिखा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला मरीज खुर्जा में काम करता है, जिसका हापुड़ आना-जाना रहता था। मरीज के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों की जांच कराई, इसमें परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिलचस्प बात यह है कि कोरोना संक्रमित मिले मरीज को दोनों टीके लग चुके हैं और उसके परिजनों का भी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-1108340
पॉजिटिव मरीज-15067
स्वस्थ हुए मरीज-14844
कुल मौत-223
(नोट : ये आंकड़े कोरोना की सभी लहरों में पॉजिटिव आए मरीजों के हैं।)

टीकाकरण पर उठे सवाल-
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए अब वैक्सीन नहीं है, कई महीने से वैक्सीन संकट चल रहा है। पिछले दिनों कुछ वैक्सीन आई थी, जो खत्म हो गई है। तीसरा टीका लगवाने से करीब पांच लाख लोग वंचित हैं।

रोजाना हो रही 150 से 200 जांच-
जिले में रोजाना 150 से 200 जांचे हो रही है, कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब प्रतिदिन 500 जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिले के सीएचसी, जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है।

सामान्य है मरीज की हालत
जसरूपनगर का रहने वाला मरीज खुर्जा में काम करता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों की जांच कराई गई, सब स्वस्थ हैं। मरीज की हालत भी सामान्य बनी हुई है, उसे ऑक्सीजन संबंधी या अन्य कोई खास परेशानी नहीं है। संदिग्धों की जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें