फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उपभोक्ताओं ने फोन कर एसडीओ से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला शक्तिनगर में एक ही ट्रांसफार्मर के दो बार फुंकने पर उपभोक्ताओं में रोष पनप गया। इस पर उपभोक्ताओं ने एसडीओ तृतीय को फोन किया और जमकर अभद्रता की। जिस पर एसडीओ की तबीयत बिगड़ गई और अधिक बीपी बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला शक्तिनगर टैगोर इंटर काॅलेज के पास रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे फुंक गया था। जिसे दोपहर में करीब तीन बजे बदलवा दिया गया था। इसके बाद रात्रि में करीब नौ बजे फिर से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिस पर अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार के साथ मिलकर दोबारा ट्रांसफार्मर को बदलने का प्रयास शुरू किया गया।

इसी बीच रात्रि में दो अलग-अलग नंबरों से फोन आए। उन्होंने बिजली न आने के बारे में पूछा। जानकारी देने के कुछ देर में ही अभद्रता शुरू कर दी गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर फोन काल काट दी, लेकिन बार-बार नंबरों से कॉल आती रही। जिससे एसडीओ को मानसिक तनाव हुआ और तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन




पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

एसडीओ द्वितीय उमाकांत शर्मा ने बताया कि रविवार (आज) को सुबह 11 से शाम चार बजे तक धीरखेड़ा औद्योगिक बिजली घर पर वीसीबी मशीन आदि बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिस कारण धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, हापुड़ से मेरठ रोड मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें