हापुड़। जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान व 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अभियान में शामिल विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर समीक्षा की।
डीएम प्रेरणा शर्मा ने कहा कि सबसे पहले अभियान की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास करे। ग्राम स्तरीय अधिकारी मच्छर प्रजनन वाले क्षेत्रों/घरों को चिन्हित करते हुए वहां पर साफ सफाई, झाडिय़ों की कटाई छटाई, नालियों की व्यवस्थित सफाई व मरम्मत आदि कार्य सुनिश्चित कराई जाए।
अभियान में आंगबाड़ी कार्यकत्री व आशा संयुक्त रूप से गांव में भ्रमण कर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जन जागरूकता लाए तथा लक्षणयुक्त मरीजो की सूची बनाकर उन्हें समुचित दवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत संचारी रोग नियंत्रण यथा बुखार टीवी, कोविड लक्षण, कुपोषित बच्चों, काला बाजार, फाइलेरिया आदि की सूची बनाते हुए लोगों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए।
बैठक में सीएमओ डा.सुनील त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप मित्तल, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीआईओएस पीके उपाध्याय, यूनीसेफ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से डीएम ने स्पीष्टीकरण मांगा है।