पिलखुवा। ईद उल अजहा का पर्व कल यानी बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने पर्व को भाईचारा और शांति पूर्ण तरीका से मनाने की अपील की है। इसी के चलते सीओ वरुण मिश्रा और एसएचओ विनोद कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च गांधी बाजार, सद्दीकपुरा, रमपुरा, रेलवे रोड, हाईवे, मंडी तिराहा, जवाहर बाजार, मैन तिराहा के अलावा मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और गांवों में किया। गश्त के दौरान सीओ ने पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। गश्त के दौरान सभी चौकी प्रभारियों के अलावा अन्य दरोगा और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
संवाद