फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादियोंं की धूम में जाम से हांफा शहर

विज्ञापन
तहसील चौराहे पर जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शादी समारोहों के कारण बुधवार को पूरा शहर जाम हो गया। गढ़-दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर में सड़कों पर धीमी गति में चल रहे वाहन देर रात तक जाम में फंसे रहे। तहसील और मेरठ तिराहे को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। अधिकारी और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक करीब किलो मीटर तक

शादियों के सीजन में वाहनों का दबाव सड़कों पर इस कदर बढ़ता है कि लोगों के लिए नासूर बन जाता है। बुधवार सुबह स्थिति ठीक थी, लेकिन 12 बजे के बाद हालात बिगड़ गए। बुधवार दोपहर से देर रात तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दिल्ली गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक जाम मेरठ तिराहे से दिल्ली की ओर जाने वाली सडक़ पर रहा। यहां जाम रामलीला मैदान से भी आगे तक पहुंच गया। लोग जाम से खासे परेशान नजर आए। जाम के कारण प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जाम में फंसे वाहन चालू रहकर क्षेत्र में धुआं फैला रहा है।

जाम के चलते वाहनों को मेरठ तिराहा और हापुड़ चौपला पार करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया। लोग वाहनों में फंसे रहकर जाम को कोसते रहे। शाम को ही लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन




जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आए। कुछ दुपहिया वाहन चालक रांग साइड निकल रहे थे, जिसके कारण जाम की स्थिति और खतरनाक हो गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निजात के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शादी समारोह की अधिकता के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें