संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। गांव बक्सर में ढाना रोड पर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। जिसमे क्रिकेट, चेन स्ट्रेचिंग, 100 मीटर दौड़, शतरंज, लूडो, बैडमिंटन, स्पून गेम्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, कुर्सी दौड़ समेत अन्य खेल कराए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक लोकमणी शर्मा और सिंभावली ब्लॉक के संकुल प्रभारी अरशद अली ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को अरशद अली ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की कला सिखाता है। साथ ही खेल बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर बच्चों को उत्साहित करने के लिए मनीष शर्मा, राहुल गोयल, हिमांशु, दिवाकर शर्मा, वर्षा, इमराना, भावना, सुमैया, मीनाक्षी, शाहीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।