हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित मदरसा रहमानिया पुराना बाजार मस्जिद में कूलर से करंट लगने पर एक साढे छह वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी हाजी अरशद का साढ़े छह वर्षीय पुत्र अबू हुरैरा अपने दादा हाजी रईस के साथ मदरसा रहमानिया पुराना बाजार मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। नमाज पढ़ने के बाद अबू अपनी टोपी को सिर से उतारकर मस्जिद में लगे एक कूलर पर रखने लगा। लेकिन कूलर में करंट उतरा होने के कारण अबू चपेट में आ गया। करंट की चपेट में अपने से अबू बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में बच्चे को उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में ला जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूर्व सभासद बाबूद्दीन कुरैशी ने बताया कि बरसात होने के कारण कूलर में करंट उतरा हुआ था। जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृतक अबू का बड़ा भाई और एक बहन है।