फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में नाना के साथ ईंट भट्ठे पर घूमने गए छह वर्षीय बच्चे की पानी के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी रवि की ससुराल बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी में है। परिजनों ने बताया कि रवि की पत्नी अपने छह वर्षीय बेटे रोहन के साथ मायके में गई हुई थी। वहीं बृहस्पतिवार की दोपहर को बच्चा अपने नाना के साथ डहरा कुटी में स्थित एक ईंट भट्ठे पर चला गया। इस दौरान उसका नाना किसी काम में व्यस्त हो गया और बच्चा ईंट पाथने के स्थान पर खेलने लगा। जो खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा, जिसमें गिरकर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और साथ लेकर गांव अक्खापुर लेकर लौट गए। परिजनों ने बताया कि बिना किसी कार्रवाई के गंगा तट पर पहुंचकर गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें