फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालंद गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

सार

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लाखों के गबन का आरोप पिलखुवा।--ग्राम प्रधान संजय कोरी का कहना है कि गबन के आरोप निराधार हैं, ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया।नाली निर्माण कार्य की निधि प्राप्त हो गई है, जिसका कार्य एक-दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लाखों के गबन का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव गालंद में शुक्रवार को पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पंचायत निधि के दुरुपयोग एवं नकली दस्तावेज और सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों के गबन का आरोप लगाया। सदस्यों ने इस बाबत डीएम को शिकायत भेज कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत सदस्यों का आरोप है कि प्रधान ने फर्जी बैठक दिखाकर कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर दिखाए, बिना विकास कराये फर्जी बिल दिखाकर भुगतान प्राप्त करना, परिवार के सदस्य ठेकेदार, नियम विरुद्ध तरीका से ग्राम प्रधान द्वारा अपने लेटर पैड पर 90 हजार रुपये में तालाब का ठेका छोड़ना, चार हजार रुपये के सफाई कार्य सामान की 70 हजार रुपये दर्शाना, तालाब की सफाई में दस मजदूर लगे जबकि प्रधान द्वारा जेसीबी मशीन दर्शाकर 98 हजार रुपये निधि से भुगतान करना, सड़क एवं इंटरलॉकिंग का निर्माण मौके पर नहीं हुआ, जबकि फर्जी बिल लगाकर उसका भुगतान किया गया, विद्यालय में शौचालय निर्माण का फर्जी बिल लगाकर अधिक भुगतान प्राप्त करना, फॉगिंग के नाम पर फर्जी भुगतान करना समेत विभिन्न गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में राजू उर्फ राजीव तोमर, अरुण तोमर, मनोज तोमर, तेजपाल, संदीप, रामपाल सिंह, आशाराम, संजय कुमार, सुरेश सिंह, कृपाल सिंह, विजयपाल, सीताराम, अमरकुमार, पूरन, चंद्रसिंह, सविता, गीता समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन

--
ग्राम प्रधान संजय कोरी का कहना है कि गबन के आरोप निराधार हैं, ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में ग्रामीणों को बता दिया गया है कि निधि आने पर गांव के सभी विकास कार्य कराये जाएंगे। नाली निर्माण कार्य की निधि प्राप्त हो गई है, जिसका कार्य एक-दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही अभी तक इस बाबत कोई शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें