फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगे 38 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। साइबर ठगों द्वारा स्टॉक मार्केट में निवेश कराने के नाम पर युवक से 38 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है।राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि अगर वो उनकी बताई कंपनी में निवेश करेंगे तो बड़ा मुनाफा होगा। इसके बाद एप इंस्टॉल कराया। राकेश सिंह ने भरोसा करते हुए पहले पांच हजार रुपये भेजे, जो 5,500 हो गए। इसके बाद राकेश सिंह ने कई बार में 33 हजार रुपये और ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वह ठगों के खाते में 38 हजार रुपये जमा कर चुके थे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें