फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

Thu, 14 Mar 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार टर्मिनल से बापूधाम मोतिहारी के बीच संचलित होने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन संचालित होगी। इससे शहर के सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन सोमवार व शनिवार को होता था, लेकिन अब बुधवार को भी इसका संचालन कराया जाएगा। वहीं बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली ट्रेन का संचालन अभी तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार और रविवार को होता था, लेकिन अब बृहस्पतिवार को भी होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।



आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन का बदला समय-

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली कामाख्या टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (15621) का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आगमन का समय 20 मिनट देरी से किया जाएगा। अभी तक ट्रेन शाम 4.45 बजे पहुंचकर दो मिनट ठहराव के बाद 4.47 बजे रवाना हो जाती थी। लेकिन बृहस्पतिवार से ट्रेन शाम 5.05 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 5.10 बजे रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें