फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीडीओ के निरीक्षण में बीएसए समेत नौ अधिकारी मिले गैरहाजिर

Mon, 05 Feb 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां बीएसए रितु तोमर सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीएसए कार्यालय में बीएसए रितु तोमर, तबस्सुम उस्मानी, वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक कुमार, वरिष्ठ सहायक अमित शर्मा, जिला समन्वयक अमित शर्मा, राजकरण यादव, प्रदीप कमुार, दक्षकर्मी अनुज कुमार व दिव्य कुमार अनुपस्थित थे। साथ ही कार्यालय में पत्रावलियों को रख रखाव भी उचित नहीं मिला।

वहीं डीआईओएस कार्यालय निरीक्षण के दौरान स्टाफ तो उपस्थित मिला लेकिन कार्यालय में संचालित पुस्तकालय की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों को पत्रावलियों का रख रखाव सही ढंग से करने और स्कूल, कॉलेज में स्थापित पुस्तकालयों को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्राम चितौली स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां 43 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ तीन बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें