फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान से नकदी व चांदी की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
शहर में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार चोर बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोर पॉश मोहल्ला प्रकाश नगर से नगदी व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
रेलवे रोड स्थित प्रकाश नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह परिवार के साथ जिला मुजफ्फरनगर के खतौली में रहता है। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से यह मकान अक्सर बंद रहता है। सात अप्रैल को उसका पुत्र शिव प्रकाश नगर स्थित मकान पर आया था। रात दस बजे मकान का ताला लगाकर वह खतौली आने के लिए निकला था। इसके बाद रात के समय ताला तोड़कर चोर मकान में घुस गए। चोर मकान से करीब 80 हजार रुपये, एक किलो चांदी के बर्तन, राधा-कृष्ण भगवान की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर ले गए। आठ अप्रैल की दोपहर उसका पुत्र घर लौटा तो उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओजी व सर्विलांस की टीम भी खुलासे के लिए लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें