फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोलकर्मी को टक्कर मारने वाली कार बरामद

Sat, 19 Aug 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को चार घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार को बरामद कर लिया है। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि छह अगस्त को नोएडा के सौरखा निवासी सोनू उर्फ सतपाल ने टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज शेखर को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। गत 11 अगस्त को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेड़ा गांव स्थित एक फैक्टरी के पास से ब्रेजा कार को बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें