गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार की देर शाम सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी चार युवक कार से कोतवाली क्षेत्र में नक्का कुआं मार्ग से होते हुए खादर के गांव में जा रहे थे। देर शाम मेला मार्ग पर पहली पुलिया के निकट पहुंचने के दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे के बाद युवकों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि चारों युवक सकुशल बच गए। जिसके बाद उन्होंने जेसीबी को सूचना दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।