फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार चालक ने आत्मसमर्पण करने के लिए न्यालाय में दाखिल की अर्जी

Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले कार चालक ने आत्म समर्पण करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मजिस्ट्रेट ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट दाखिल करने के साथ चालक को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं चालक की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और एसओजी के साथ चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब सवा दस बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या चार पर खड़े शिफ्ट इंचार्ज शेखर यादव को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। चालक टोल प्लाजा पार करने के बाद कार को सामने से घुमा कर लाया और वहां खड़े कर्मी को टक्कर मारकर भाग गया था। टोल कर्मी कॉफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया था। टोल कर्मी गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। टोल प्रबंधक दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कार चालक की पहचान पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-115 क्षेत्र के गांव सोरखा निवासी सोनू यादव उर्फ सतपाल के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों और परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कार चालक नाम सोनू यादव उर्फ सतपाल है, कार उसके भाई रविंद्र यादव के नाम है। पुलिस दबाव के चलते आरोपी चालक ने आत्म समर्पण करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, बुधवार की तारीख लगी है। एसओजी और थाना पुलिस के साथ चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। आत्मसमर्पण करने के पहले चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें