फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे-9 पर आपस में टकराकर पलटी दो कार, दंपती समेत तीन घायल

Thu, 22 Feb 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर बुधवार की देररात ओवर ट्रेक करने के चक्कर में दो कार आपस में टकरा कर पलट गईं। जिसमें सवार एक दंपती समेत तीन घायल हो गए। हाईवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक कंपनी के कर्मियों की मदद से दोनों कारों को हाईवे से हटवाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के विजय नगर निवासी संदीप कुमार बिल्डर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह पत्नी काजल के साथ पिलखुवा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। हाईवे-9 पर नंदराम होटल के पास तेज गति में आई कार ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर हुई की दोनों कार पलट गई। घटना में दंपती के अलावा दूसरी कार में सवार व्यक्ति एवं चालक पिलखुवा के मोहल्ला मोहननगर निवासी दीपक घायल हो गया। घटना के समय दीपक कार से नोएडा जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों को हाईवे से हटवाया और घायलों को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक थाने में किसी भी पक्ष के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें