नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती गांव बंगौली निवासी अवधेश कुमार (33) पत्नी रजनी (30), बेटा हर्ष (पांच) की मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी जियालाल शर्मा के बेटे अवधेश कुमार कुमार परिवार के साथ बाइक पर गंगा स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उपकृषि मंडी के सामने पहुंचे तो ब्रजघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे की गलत दिशा में पहुंच गई और बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई। वहीं बेटी गोरी घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत घायल बच्ची को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर किया है।