फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से लूटी कार रामपुर गांव से बरामद

Sun, 21 Apr 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र से लूटी हुई कार को पुलिस ने एक घर से बरामद किया है। जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे हरियाणा के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र से तीन लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूट ली थी। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर कार की लोकेशन थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में होना बताया। इस पर थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और एक घर से कार को बरामद कर लिया। लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगने के कारण आरोपी सिद्धार्थ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बहादुरगढ़ की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। सिद्धार्थ पूर्व में जेएमएस स्कूल में फायरिंग करने का भी आरोपी है, जोकि जमानत पर छूटा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने बहादुरगढ़ पुलिस को कार सुपुर्द कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें