फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 08 Aug 2023 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 5 बजे एक महिला उम्र करीब 35 वर्ष गढ़ में नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड में खड़ी थी। जैसे ही वह सडक़ पार कर गढ़ की तरफ आईं, तो दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कार समेत वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त उर्मिला निवासी मोहल्ला आदर्श नगर के रूप में हुई है। जिसके परिजनो को सूचना दी गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं आरोपी कार चालक को जनपद अमरोहा की गजरौला पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें