फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कैनरा बैंक का भाकियू ने घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर।
ब्रजघाट गंगानगरी में स्थित कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनमानी ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए घेराव किया। जिसके बाद चौकी प्रभारी के पहुंचने पर और शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ता वहां से लौट गए।
विज्ञापन

भाकियू नेता शब्बू चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में स्थित कैनरा बैंक में पहुंचकर घेराव किया और शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाखा प्रबंधक केसीसी के नवनीकरण कराने के लिए नए नए शर्त और नियम बताकर किसानों को बैंक के चक्कर कटा रहा है। वहीं जिन किसानों ने अपनी केसीसी जमा कर दी है, उनको नो ड्यूज का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। सभी भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाखा प्रबंधक मनमानी ढंग से बैंक में काम कर रहा है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज बालियान ने किसानों और शाखा प्रबंधक से वार्ता की। शाखा प्रबंधक ने दो दिन का समय मांगा और सभी किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता वहां से आश्वासन मिलने के बाद लौट गए। इस मौके पर कृपाराम, गुलजार, शाहआलम, सलीम, नरेंद्र लोधी, लतीफ सैफी, मुन्ना, वीर सिंह, अजार खां, ब्रजपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें