हाइवे पर कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 स्थित होटल हवेली के पास हाईवे पर खड़ी कार के बोनट पर रखकर एक युवक ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दोस्तों के साथ तलवार से पांच केक काटे। इसके बाद सभी ने कार व बाइकों से हाईवे पर स्टंट भी किया। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार नंबर के आधार पर मालिक और स्टंट करने व केक काटने वाले युवकों की पहचान कर रही है।