फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: पार्षद के चुनाव के लिए बिके 15 फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो वार्डों के पार्षदों की खाली सीटों पर उप चुनाव के लिए अभी तक 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। रविवार को भी दो नामांकन पत्र बिके। अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। रिटर्निंग ऑफिसर सुधीर त्यागी ने बताया कि नामांकन पत्र चार दिसंबर तक दाखिल होंगे। छह दिसंबर को शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 17 दिसंबर को सुबह आठ बजे शाम पांच बजे तक मतदान होगी। 19 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। नगर-निगम के वार्ड 19 की पार्षद उर्मिला चौहान और वार्ड-21 के पार्षद आनंद कुमार गौतम के निधन की वजह से यह सीटें खाली हुई हैं। इन सीटों पर 17 दिसंबर को उप चुनाव होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें