फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टमाटर हुआ महंगा तो मंडी में भी नहीं मिले खरीदार

Fri, 14 Jul 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। टमाटर मंहगा होने लगा तो लोगों ने भी इससे मुंह फेर लिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हापुड़ की नवीन मंडी में शुक्रवार को टमाटर की 70 कैरेट (17 क्विंटल) पहुंची, जिनमें से 15 नहीं बिकी। अब ऐसे में आढ़ती भी महंगे टमाटर से दूरी बनाकर इसकी सप्लाई और घटाने की सोच रहे हैं। बारिश के कारण हिमाचल और उत्तराखंड से आने वाले टमाटर की आवक न के बराबर रह गई है। जिसके बाद बाजार में टमाटर 220 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। लोगों और व्यापारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार है, जब टमाटर के भाव में इतनी बढ़ोतरी हुई हो। पिछले तीन चार दिनों में टमाटर की घटती आवक को देखते हुए सब्जी व्यापारी इसके लिए मनमाने रुपये वसूल रहे थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। भाव बढ़ने के बाद बाजार में टमाटर की मांग भी घट गई है। शुक्रवार को हापुड़ मंडी में उत्तराखंड से टमाटर की एक गाड़ी पहुंची, जिसमें 70 कैरेट थी। लेकिन बड़ी बात है कि इनमें से 15 कैरेट नहीं बिकीं। ऐसे में आढ़ती भी इससे परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन


ढाबों पर सब्जी से गायब हुआ टमाटर

टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए होटलों व ढाबों पर भी सब्जी से टमाटर गायब हो गया है। सब्जी में खट्टापन लाने के लिए अब इसके विकल्पों का प्रयोग किया जा रहा है। टमाटर के स्थान पर इमली या करौंदे का प्रयोग किया जा रहा है। मिक्स वेज या दूसरी सब्जियों में भी टमाटर नहीं डाला जा रहा है।



रसोई से गायब हुआ टमाटर

गृहणी दीपशिखा ने बताया कि वर्तमान में एक टमाटर करीब 20 रुपये का पड़ रहा है। टमाटर के बिना भी बेहतर सब्जी बनाई जा सकती है। इमली या करौंदे डालकर सब्जी बन रही है। टमाटर के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रीति त्यागी ने बताया कि महंगे टमाटर लेने का कोई फायदा नहीं है। इसके दूसरे विकल्पों का प्रयोग किया जा रहा है। मांग घट जाएगी तो टमाटर के दाम खुद ब खुद घट जाएंगे।
विज्ञापन


कोट -
बाजार में टमाटर की मांग घट गई है, फुटकर में टमाटर की मांग घटने से सब्जी व्यापारी भी इसे लेने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में मंडी में कम आवक के बावजूद टमाटर का उठान नहीं हो रहा है।-ब्रिजेश त्यागी, मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें