फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुराने रूट पर बसों का संचालन कराने की मांग

Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री प्रवीन कुमार वर्मा ने डीएम प्रेरणा शर्मा को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख किया है कि परिवहन निगम की बसें जो दिल्ली से लखनऊ और बरेली, मुरादाबाद मार्ग पर संचालित हैं, सभी बसें बाबूगढ़ छावनी, कुचेसर, सिंभावली, बक्सर के अंदर पुराने हाईवे पर न जाकर नए हाईवे पर बाईपास से गुजर रही हैं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से आने वाले यात्रियों को बसों के चालक और परिचालक नए हाईवे बाइपास पर उतार देते हैं, जो रात के समय में महिलाओं, बच्चों समेत हर किसी के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। कुछ समय पहले कुछ यात्रियों से लूट की घटनाएं भी हुई हैं। प्रवीन वर्मा ने डीएम से बसों का संचालन पुराने मार्ग से कराने की मांग की है, ताकि सभी की परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें