पिलखुवा। एनएच-9 पर अचानक बस के इंजन में आग लग गई। जिसके बाद उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।
मंगलवार की शाम एक बस गाजियाबाद की तरफ से हापुड़ की ओर जा रही है। बस यात्रियों से खचा-खच भरी थी। पिलखुवा में एलिवेटेड के नीचे अचानक बस के इंजन से तेजी से धूआं निकलने लगा। चालक तब तक कुछ समझ पाता बस के इंजन में आग लगने लगी। जिसे देखकर सवारियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने दूरी बस बुलाकर सवारियों को भिजवाया।