फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाथ काटकर खून से भरी युवती की मांग,विरोध पर मारे थप्पड़

Sat, 03 Aug 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नोएडा की बस में सवार युवती की चालक ने हाथ काटकर खून से मांग भर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिए। युवती की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मोहल्ला गांधीगंज के बाहर बस को रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ करते हुए चालक की भी जमकर धुनाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मीनाक्षी रोड निवासी युवती पिछले एक साल से नोएडा की कपड़ों की कंपनी में काम करती है और स्टॉफ बस से रोज आती जाती है। युवती ने बताया कि बस चालक काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। शनिवार को नोएडा से आते समय चालक ने बस के गेट बंद कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपना हाथ काटकर खून से उसकी मांग भर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन गांधी गंज के बाहर एकत्र हो गए और बस का इंतजार करने लगे। जैसे ही बस पहुंची तो परिजनों ने चालक को बस से उतारकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके साथ ही बस के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ वरुण कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें