फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार लेन होगा बुलंदशहर रोड, शासन से मिले 47.85 करोड़

Sat, 28 Oct 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड जल्द ही दो लेन से चार लेन हो जाएगी। शासन की ओर से इसके लिए 47.85 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारियों तक इसके आदेश अभी नहीं पहुंचे हैं, लेकिन धनराशि जारी होने का ट्वीट मुख्यमंत्री कार्यालय से किया गया है। नगरीय क्षेत्र में मेरठ रोड से बुलंदशहर रोड फ्लाईओवर तक इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तहसील चौपला से बुलंदशहर की ओर सड़क अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई है। सड़क दो लेन होने के कारण इस पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है और पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। लोगों की समस्या को देखते हुए सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की थी। इसके चौड़ीकरण होने से लाखों लोगों को आवागन में राहत मिलेगी। इस मार्ग से होकर बुलंदशहर, अलीगढ़ आगरा, मेरठ आदि शहरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बुलंदशहर रोड की चौड़ाई फिलहाल सात मीटर है। लेकिन चौड़ीकरण के बाद इसे दोनों ओर सात-सात मीटर किया जाएगा। इसके बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी।
शहर को जाम से मिलेगी निजात

बुलंदशहर रोड के निर्माण से शहर को काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी। इस सड़क के संकरी और अतिक्रमण के जद में होने के कारण यहां ट्रैफिक रैंगकर चलता था। लेकिन अब यह सही गति से चल रहेगा। जिससे तहसील चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन




धनराशि जारी होने के बाद शुरू किया जाएगा कार्य

लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी हैं, इसके लिए बजट का इंतजार था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बजट जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।-योगेश कौशिक, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें