प्रधानमंत्री आवास योजना में धंाधली का आरोप
हापुड़। इंद्रगढ़ी निवासी प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी के नाम जारी पत्र में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर धांधली बरती जा रही है। उन्होंने कुछ पालिका परिषद सदस्य और पालिका के कर्मचारी मिलकर साजिश करते हैं और भोले भाले नागरिकों से प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम शामिल कराने और छूट दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप इन योजनाओं का लाभ वास्तव में हकदार लोगों को नहीं मिल रहा। उन्होंने इन आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के मांग की है।