फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजौरी में तैनात बीएसएफ के जवान का निधन

Sat, 14 Feb 2026 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का राजौरी में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पेट्रोलिंग के दौरान गिरने से उनका निधन हुआ।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप हुई। बीएसएफ की 61वीं बटालियन में राजकुमार शर्मा ड्यूटी पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान अचानक वह गिर गए। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका निधन हो गया। उनकी बटालियन का मुख्यालय राजौरी के पंजपीर क्षेत्र में स्थित है। राजकुमार शर्मा नगर के स्वर्ग आश्रम के शिवलोक कॉलोनी के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें