फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएससी बॉयो की मेरिट 92.8 फीसदी अंक पर लगी, प्रवेश के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शुक्रवार को कॉलेजों में ओपन मेरिट चस्पा की गई। एसएसवी पीजी कॉलेज में बीएससी बॉयो की कट ऑफ 92.8 फीसदी अंकों पर लगी। बीए और बीकॉम की कट ऑफ भी 65 फीसदी से अधिक अंकों पर लगी। कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी रही।
सीसीएसयू ने एडमिशन के लिए दो ही कट ऑफ जारी की थी। इसके बाद ओपन मेरिट जारी की गई, छात्रों ने दो दिन तक कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कराए। जिनके आधार पर वरियता सूची तैयार की गई। शुक्रवार को पहली और दूसरी कट ऑफ से अधिक अंकों पर मेरिट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से ही कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। एडमिशन के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाने पड़े। बीएससी गणित और बॉयो में कम सीटें रहने के कारण इन पर प्रवेश के लिए मारामारी अधिक रही। पहले दिन सभी एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 500 से अधिक छात्रों ने एडमिशन लिए। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य नवीनचंद्र ने बताया कि एडेड कोर्सों की बची सीटों पर प्रवेश के लिए ओपन मेरिट जारी कर दी गई है। इसके आधार पर छात्रों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। ओपन मेरिट में एडमिशन 12 अगस्त तक होंगे।

एसएसवी कॉलेज की ओपन मेरिट

विषय सामान्य ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी

बीए 66.2 49.6 56.4 63.2

बीएससी बॉयो 74.6 92.8

बीएससी गणित 77.4 73 73.2

बीकॉम 69.4 63.2 58.4

एकेपी पीजी कॉलेज की ओपन मेरिट

कोर्स अधिकतम न्यूनतम

बीए 87.4 43.60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें