फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की सजा मौत: मीनाक्षी की इच्छा ही नहीं उसका भी हुआ कत्ल, भाइयों ने गला दबाकर मारा फिर देर रात जलाया शव

Sun, 05 Mar 2023 05:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

अरुण ने अनुज के साथ मिलकर मीनाक्षी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अरुण ने हत्या के बाद परिजनों को बताया कि मीनाक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने चिता से अवशेष लेकर लैब भेजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की सगे और तहेरे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। रात एक बजे गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने चिता से अवशेष लेकर लैब भेजे हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव रामपुर निवासी रकम सिंह और उनकी पत्नी पप्पी की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी है। गांव में दंपती का पुत्र अरुण अपनी बहन मीनाक्षी और सोनी के साथ रहता था। मीनाक्षी (23) हापुड़ के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले कुछ वर्षों से मीनाक्षी का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह शादी करने का दबाव बना रही थी। परिजन लगातार इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन उसने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया।

इसी बात को लेकर गुरुवार रात मीनाक्षी और अरुण का विवाद हो गया। जिससे गुस्साए अरुण ने तहेरे भाई अनुज के साथ मिलकर मीनाक्षी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अरुण ने हत्या के बाद परिजनों को बताया कि मीनाक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग एकत्र हुए और लोकलाज का हवाला देते हुए देर रात युवती के शव को गांव के निकट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

सुबह युवती की संदिग्ध मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में मृतका के भाई अरुण तेहरे भाई अनुज के अलावा मृतका के ताऊ और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें