फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाई और पिता को पीटा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला अहाताबस्तीराम निवासी सुदेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके दो भाई दुर्गेश कुमार और प्रवेश कुमार का 27 अक्तूबर को किसी बात पर पिता बाबू सिंह ने विवाद हो गया। जिसे लेकर दोनों ने पिता की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचा और पिता को बचाने का प्रयास किया, तो दोनों भाइयों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों के हमले से उसका एक कान आधा कट गया। खून निकालता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने भाइयों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना के आधार पर दुर्गेश और प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें