गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि करीब छह माह पहले साथ में ही काम करने वाले युवक ने उसे अपने प्रेम में फंसा लिया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। वह आरोपी की बातों में आ गई। जिसके बाद युवक ने उसे अपने साथ घर चलने के लिए कहा। अपने बच्चों को छोड़कर वह आरोपी के साथ चली गई। जो उसे पंजाब अपने घर ले गया। जहां काफी समय तक आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा, तो युवक गुस्सा हो उठा। वहीं, शादी से साफ इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी ने घर में घुसने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।