फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Nov 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा (31) ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर जान दे दी। मोहल्ला निवासी नीरज कार चालक थे। रविवार की देर रात नीरज घर पहुंचे और खाना खाकर दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए। सोमवार की सुबह उनकी पुत्री निशी उन्हें जगाने पहुंची तो सीढि़यों का दरवाजा बंद था। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों के मकानों की छत से होते हुए नीरज के मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। इस दौरान दरवाजे की चौखट से केबल के फंदे से नीरज का शव लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, दोयमी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलूओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें